Bilaspur Junction Railway Station : ट्रेन लेट हुई और बन गया 90 मिनट की वो अनसुनी कहानी
क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे का सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला ज़ोन कौन सा है? चलिए एक हिंट देता हूँ- यह वो जगह है जहाँ हर 5 मिनट में एक ट्रेन की सीटी गूंजती है, जिसके प्लेटफॉर्म्स पर पूरे भारत की संस्कृति का दीदार होता है, और जो छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रेलवे हब है! जी हाँ, हम बात कर रहे हैं Bilaspur Junction Railway Station (BSP) की।
यह सिर्फ एक स्टेशन नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे का पावरहाउस है। अगर आप भी ट्रेनों की रफ़्तार, उनके इतिहास और बिलासपुर के इस बिज़ी स्टेशन के दीवाने हैं, तो अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि आज हम बिलासपुर जंक्शन की एक ऐसी यात्रा पर निकलने वाले हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी!
एक तरफ SECR (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) का दिमाग और दूसरी तरफ हर रोज़ लाखों मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुँचाने वाला हौसला – यही है हमारा बिलासपुर जंक्शन! साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का यह हेडक्वार्टर सिर्फ पटरियों का जाल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की धड़कन है। चाहे वो यहाँ के विशाल प्लेटफॉर्म्स हों या स्टेशन का वो जाना-पहचाना सा माहौल, बिलासपुर जंक्शन का अपना एक अलग ही स्वैग है। अगर आप इस शानदार स्टेशन के कुछ अनसुने फैक्ट्स और इसकी पूरी कहानी जानना चाहते हैं, तो चलिए इस खूबसूरत यात्रा को शुरू करते हैं।
Bilaspur Junction Railway Station
नमस्ते यारों, दोस्तों और बिलासपुर जंक्शन से गुजरने वाले सभी ट्रैवलर्स को! मैं हूं अमित, जांजगीर से खूबसूरत भारत वाला। आज मैं शिवनाथ एक्सप्रेस में बैठा हूँ और मन में वो ताज़ा यादें घूम रही हैं जब हमारा ट्रेन का लंबा हॉल्ट बिलासपुर जंक्शन पर हुआ। डोंगरगढ़ जाने का प्लान था, माँ बमलेश्वरी के दर्शन के लिए फिर से एक्सप्लोर करने। जांजगीर से ट्रेन पकड़ी, सब कुछ नॉर्मल चल रहा था। लेकिन Bilaspur Junction Railway Station ने मुझे रोक लिया। गर्मी इतनी थी कि अंदर बैठना मुश्किल हो रहा था, तो सोचा क्यों न स्टेशन को ही पूरा घूम-घूम कर देख लिया जाए।
फिर क्या… पूरा मूड बन गया! स्टेशन घूमा, जाना, समझा। और उतने में मेरा भाई बिट्टू भी आ गया। दोनों मिलकर फिर निकल पड़े माँ बमलेश्वरी धाम की ओर। खैर डोंगरगढ़ की कहानी तो वहां से लौटकर ही मिलेगी।
यह कहानी उसी unplanned एडवेंचर की है। अगर आप भी कभी Bilaspur Junction पर लंबा train stoppage पाते हो या Bilaspur Railway Station से डोंगरगढ़ ट्रेन पकड़ने वाले हो, तो यह पोस्ट आपके लिए है। आइए, एक-एक करके सब बताता हूँ जैसे हम अभी इसी स्टेशन में चाय की चुस्की लेते हुए बातें कर रहे हों।
यात्रा की शुरुआत
यार, जांजगीर से ट्रेन पकड़ना मेरे लिए रूटीन जैसा हो गया है। पहले भी कई बार शिमला–ऊटी, चारधाम, राजस्थान और दिल्ली सहित कश्मीर जैसी ट्रिप्स में यही रूट लिया। इस बार डोंगरगढ़ फिर से एक्सप्लोर करने का मन था। माँ बमलेश्वरी का धाम वहाँ है, पहाड़ी पर, सीढ़ियाँ चढ़कर दर्शन करते हैं। पिछले टाइम भी गया था अपने स्कूल फ्रेंड के साथ वो यादें तो अभी भी है, लेकिन फिर से जाना था।
अगर आप मेरे पिछले बार का डोंगरगढ़ यात्रा नहीं देखे तो अभी देख लिजिए – Dongargarh: एक दिव्य तीर्थ स्थल और प्राकृतिक सुंदरता का संगम
शिवनाथ एक्सप्रेस में बुकिंग की, आराम से बैठा। ट्रेन में दोस्ताना माहौल था – कुछ फैमिली, कुछ यंगस्टर्स, सब अपनी-अपनी बातों में व्यस्त थे। चाय-नाश्ता, गपशप, और बाहर का नजारा एकदम सिनेमेटिक था। लेकिन बिलासपुर जंक्शन (BSP) पहुँचते ही ट्रेन का स्टॉपेज काफी लंबा हो गया – करीब 1 घंटा 30 मिनट का।
गर्मी चरम पर थी, अंदर AC के बावजूद ट्रेन में घुटन महसूस हो रही थी। मैं सोच रहा था कि अब क्या करूँ? अंदर बैठे-बैठे समय काटना मुश्किल था। फिर अचानक ख्याल आया – क्यों न Bilaspur Junction Railway Station को ही अच्छे से एक्सप्लोर कर लिया जाए? स्टेशन बड़ा है, भीड़ है, सुविधाएँ हैं… देखते हैं क्या-क्या नज़ारा है। फिर क्या वही पुरानी आदतों से मजबूर उतर पड़ा प्लेटफॉर्म पर।
Bilaspur Junction Railway Station का वो नजारा
बिलासपुर जंक्शन पर उतरते ही क्या देखा – पहला इम्प्रेशन
दोस्तों, Bilaspur Junction सिर्फ एक स्टेशन नहीं है। यह South East Central Railway (SECR) का हेडक्वार्टर है और छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी और व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है। 8 प्लेटफॉर्म हैं जिनमें से कुछ आइलैंड टाइप, कुछ टर्मिनस है, ट्रैक्स भी काफी है। दिन-रात सैकड़ों ट्रेनें आती-जाती रहती हैं – पैसेंजर, एक्सप्रेस, गुड्स ट्रेनें। कोयला, स्टील और दूसरे सामान की ढुलाई भी यहाँ से होती है।

जैसे ही उतरा, सबसे पहले नज़र पड़ी स्टेशन बिल्डिंग पर। पुराना-नया मिक्स लुक है। 1889-1890 के आसपास बना था जब Bengal Nagpur Railway का जमाना था। ब्रिटिश टाइम की याद दिलाती है वो आर्किटेक्चर – लाल छत, पत्थर की दीवारें, घड़ी टॉवर जैसा। रात में लाइट्स जलती हैं तो बिल्कुल खूबसूरत लगता है। दिन में भी साफ-सुथरा नज़र आता है।
प्लेटफॉर्म पर चलते हुए लगा जैसे पूरा छोटा शहर बस गया हो। लोग इधर-उधर दौड़ रहे, सामान उठा रहे, फैमिली वाले बच्चों को संभाल रहे। वेंडर्स चिल्ला रहे – “चाय गरम! समोसा गरम! पूरी-आलू!” एक तरफ बुक स्टॉल, दूसरी तरफ चाय की दुकानें। डिजिटल बोर्ड पर ट्रेनों का स्टेटस दिख रहा था। वाई-फाई भी काम कर रहा था (IRCTC वाला हाई स्पीड)।
गर्मी के बावजूद बाहर निकलकर अच्छा लगा यार और प्लेटफॉर्म 1 से 8 तक घूमा। हर प्लेटफॉर्म पर अपना अलग वाइब – कोई शांत, कोई भीड़ भरा। रिटायरिंग रूम देखा, AC वेटिंग हॉल भी। टॉयलेट्स साफ थे। हाँ यार, क्लीनलीनेस में Bilaspur Junction ने अच्छा स्कोर किया है पुराने सर्वे में भी टॉप पर रहा है। खाने-पीने की सुविधा अच्छी है – IRCTC स्टॉल, लोकल खाने के ऑप्शन। पावर बैंक चार्ज करने के लिए जगह मिल गई।
इतिहास जो स्टेशन की दीवारों में बस गया है
यार, जब स्टेशन घूम रहा था तो लोकल लोगों से बातें हुईं। पता चला कि Bilaspur Junction की कहानी 1889 से शुरू होती है। Rajnandgaon से Bilaspur एक्सटेंशन के साथ Bengal Nagpur Railway ने इसे विकसित किया। 1890 में स्टेशन बिल्डिंग बनी। बाद में Howrah-Nagpur-Mumbai मेन लाइन पर आ गया। 1900 के आसपास क्रॉस कंट्री रूट बन गया।

इलेक्ट्रिफिकेशन 1969-70 में शुरू हुई, फिर धीरे-धीरे पूरी लाइन कवर हुई। आज यह SECR का जोनल हेडक्वार्टर है। Electric Loco Shed भी यहाँ है – WAG-9 जैसी powerful locomotives यहाँ मेंटेन होती हैं। रोज़ सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं। टॉप बुकिंग स्टेशनों में शुमार है।
अगर आपको पूरी हिस्ट्री डिटेल में जाननी है तो Wikipedia पर Bilaspur Junction railway station पढ़ लो। वहाँ पूरी टाइमलाइन और डिटेल मिल जाएगी। SECR की आधिकारिक जानकारी और जोनल हेडक्वार्टर डिटेल्स के लिए South East Central Railway की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक कर सकते हो।
स्टेशन घूमते-घूमते लगा कि भारतीय रेलवे ने कितना सफर तय किया है। ब्रिटिश जमाने से अब Vande Bharat और Rajdhani तक…इस connectivity ने छत्तीसगढ़ को देश के हर कोने से जोड़ा है। अगर आप Vande Bharat और बुलेट ट्रेन में कौनसा बेहतर है जानना चाहते है तो ये देखिए – Vande Bharat vs Bullet Train: क्या बुलेट ट्रेन के आते ही थम जाएगा वंदे भारत
Bilaspur Junction Railway Station में भीड़, खाना और स्टेशन लाइफ का मजा
अब बात करते हैं मजेदार पलों की। प्लेटफॉर्म पर एक अंकल थे जो अपनी टिफिन संभालते हुए अचानक announcement सुनकर भाग पड़े। फिर वापस आकर बोले, “यार ये तो दूसरे ट्रेन का है, फिर चाय वाले से बोला दो यार चाय पी लेते हैं!” सब हँस पड़े।
चायवाले भाई से बात हुई। उन्होंने कहा, “साहब, बिलासपुर का चाय स्पेशल है – अदरक-इलायची वाला। ट्रेन में भी ऑर्डर कर सकते हो IRCTC या Railone ऐप से।” मै तो समोसा और पूरी खाया – स्वाद ठीक-ठाक था, पेट भर गया। एक तरफ किताबें बेचने वाला युवक अपनी पढ़ाई की बातें कर रहा था। दूसरे तरफ फैमिली वाले बच्चे को खिलौना दिला रहे थे।
स्टेशन लाइफ देखकर लगा कि यहाँ हर कोई अपनी कहानी लेकर आता है – कोई नौकरी की तलाश में, कोई घर वापस, कोई तीर्थ यात्रा पर। Bilaspur Junction ऐसे ही लोगों का मिलन स्थल है। यहां गर्मी से बचने के लिए छायादार जगहें ढूँढ लीं। वाई-फाई पर ट्रेन स्टेटस चेक किया। IRCTC ऐप से लाइव अपडेट देखा। अगर लंबा हॉल्ट हो तो ये छोटी-छोटी चीजें समय काटने में मदद करती हैं।
माँ बमलेश्वरी धाम की ओर निकलना
जैसे ही स्टेशन का पूरा चक्कर लगाया, बिट्टू भी आ गया। दोनों ने मिलकर और मजा लिया। “अरे यार, तूने स्टेशन घूम लिया? चल अब आगे बढ़ते हैं!” बोला उसने।
Bilaspur Junction से डोंगरगढ़ (DGG) जाना आसान है। दूरी करीब 210 किलोमीटर, ट्रेन से 2.5 से 4 घंटे लगते हैं। कई ट्रेनें चलती हैं – Vande Bharat, Azad Hind Express, Howrah-Mumbai Mail वगैरह। हमने भी उसी रूट पर आगे बढ़ने का प्लान बनाया, लेकिन स्टेशन एक्सप्लोर करने के बाद मन और शांत हो गया था।
डोंगरगढ़ पहुँचकर माँ बमलेश्वरी धाम जाना था। पहाड़ी पर मंदिर है, सीढ़ियाँ चढ़कर जाना पड़ता है जिसमें करीब 1000+ स्टेप्स जैसा अनुभव होता हैं। यह छत्तीसगढ़ की प्रमुख देवी मंदिरों में से एक है। श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। दर्शन के बाद शांति मिलती है। पिछले टाइम भी गया था, लेकिन इस बार भाई के साथ जाना और खास लग रहा था। जल्द ही वहां का कहानी भी शेयर करूंगा तब तक आप इस यात्रा को पूरा करिए।
लंबे हॉल्ट में Bilaspur Junction एक्सप्लोर करने के टिप्स (ट्रैवलर्स के लिए)
अगर आपका भी Bilaspur Railway Station पर लंबा स्टॉपेज हो तो ये बातें ध्यान रखना:
- सुरक्षा पहले: सामान हमेशा साथ रखो। भीड़ में चेन/बैग स्नैचिंग के केस कभी-कभी होते हैं। फैमिली के साथ हो तो बच्चों का ध्यान रखो।
- खाना-पीना: IRCTC स्टॉल या ऐप से ऑर्डर करो। लोकल चाय-समोसा ट्राई करो। पानी की बोतल साथ रखो।
- सुविधाएँ इस्तेमाल करो: AC वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम (अगर जरूरत हो तो बुकिंग), वाई-फाई, डिजिटल बोर्ड। पावर बैंक चार्ज कर लो।
- समय का सदुपयोग: अगर 1-2 घंटे से ज्यादा हॉल्ट हो तो प्लेटफॉर्म घूम लो। बाहर ऑटो/टैक्सी से Budhwari Bazar या नजदीकी जगह देख सकते हो समय देखकर। लेकिन ट्रेन मिस न हो!
- ऐप्स डाउनलोड: IRCTC Rail Connect, RailYatri या NTES ऐप। लाइव स्टेटस, फूड डिलीवरी, PNR चेक सब आसान। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन बुकिंग और लाइव स्टेटस भी चेक कर सकते हो।
- मौसम और तैयारी: गर्मी में हल्के कपड़े, पानी, कैप। बारिश के सीजन में छाता। सर्दी में स्वेटर।
- अन्य नजदीकी आकर्षण (अगर पूरा दिन हो): Achanakmar Wildlife Sanctuary, Kanan Pendari Zoo, Mahamaya Temple आदि। लेकिन स्टेशन हॉल्ट के लिए ये टिप्स काफी है।
Bilaspur Junction facilities काफी अच्छी हैं – क्लीन, ऑर्गनाइज्ड और पैसेंजर फ्रेंडली। अगर Bilaspur और आसपास की और ट्रैवल गाइड चाहिए तो मेरा ये ट्रैवल स्टोरी देख लो –
Incredible India की Bilaspur पेज पर भी अच्छी जानकारी मिलती है।
बिलासपुर जंक्शन की खास बातें
यार, जब स्टेशन घूम रहा था और भाई बिट्टू के साथ बातें कर रहा था, तो मन में कुछ ख्याल आए। भारतीय रेलवे सिर्फ ट्रेनें नहीं चलाती – यह लोगों को जोड़ती है। छोटे शहरों को बड़े शहरों से, सपनों को हकीकत से। unplanned हॉल्ट ने मुझे एक नई जगह दिखाई, नई कहानियाँ सुनाईं।
माँ बमलेश्वरी के दर्शन का इंतजार और बढ़ गया। भाई के साथ ट्रैवल करना हमेशा खास होता है – हँसी, मस्ती, और कभी-कभी गंभीर बातें। लेकिन इन सब के बीच रेलवे ने छत्तीसगढ़ को कितना बदल दिया – connectivity बढ़ी, इकोनॉमी मजबूत हुई। क्लीन स्टेशन, इलेक्ट्रिक ट्रेनें, बेहतर सुविधाएँ… प्रोग्रेस दिख रही है।
अंत में… बिलासपुर जंक्शन से बिदाई
अभी मैं ट्रेन में ही बैठा हूँ, यह कहानी लिख रहा हूँ। अगला स्टेशन आ रहा होगा। Bilaspur Junction का एक्सप्लोर करने का मौका मिला तो अच्छा लगा। अगर तुम भी कभी वहाँ अटक जाओ तो घूमना मत भूलना – मजे आएँगे!
दोस्तों अगर यह पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट में अपनी travel stories शेयर करना। Bilaspur Junction, Bilaspur Railway Station, Shivnath Express, Dongargarh train या Maa Bamleshwari Temple visit से जुड़ी कोई क्वेरी हो तो पूछो।
सेफ ट्रैवल करो दोस्तों! अगली ट्रिप की प्लानिंग शुरू कर दो।





Leave a Reply