Best places to visit in June in India : शिमला-मनाली छोड़िए ! जून में ये अनजान और खूबसूरत जगहें एक्सप्लोर करें
अगर आप इस गर्मी में Best places to visit in June ढूंढ रहे हैं तो शिमला की वो दम घोंटने वाली भीड़, मनाली का घंटों लंबा ट्रैफिक जैम और हर मशहूर पॉइंट पर पर्यटकों की कतारें… क्या आप भी इस साल जून की छुट्टियों में इसी कहानी को दोहराने वाले हैं?
अगर आपका जवाब ‘ना’ है, तो रुकिए!
जैसे ही जून का महीना आता है, हम सबका दिमाग सीधे मॉल रोड की वादियों की तरफ भागने लगता है। लेकिन सच कहूं? आज का शिमला और मनाली वह शांत, सुकून भरा हिल स्टेशन नहीं रहा जिसकी तलाश में आप घर से निकलते हैं। वहाँ आपको कुदरत की शांति कम और गाड़ियों के हॉर्न ज़्यादा सुनने को मिलते हैं।
तो फिर इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कहाँ जाएं?
जवाब है – भारत में Best places to visit in June के उन अनछुए और छिपे हुए खजानों (Hidden Gems) की ओर, जहाँ अभी तक आम सैलानियों और कमर्शियल व्लॉगर्स की नज़र नहीं पड़ी है।
इस ब्लॉग में हम आपको भारत के 4 ऐसे जादुई और अनजान कोनों में लेकर चलेंगे, जहाँ की ठंडी हवाएं, धुंध से ढके पहाड़ और कल-कल बहते झरने आपका दिल जीत लेंगे। यहाँ आपको मिलेगा वो असली सुकून, जिसकी आपको तलाश है।
अपनी डायरी और पेन उठाइए, क्योंकि इस जून आपका ट्रैवल प्लान पूरी तरह बदलने वाला है। चलिए, चलते हैं उन रास्तों पर जिन्हें बहुत कम लोगों ने जाना है!
Best places to visit in June क्या प्लान है?
वही पुराना सवाल… शिमला या मनाली? लेकिन भाई, एक बार ठंडे दिमाग से सोच लो कि वहाँ होता क्या है। सड़कों पर घंटों लंबा रेंगता हुआ ट्रैफिक जैम, होटलों के आसमान छूते रेट, मॉल रोड पर पैर रखने तक की जगह नहीं और सांस लेने के लिए भी जद्दोजहद! जिस ‘असली कुदरत’ और शांति का मज़ा लेने हम इतनी दूर जाते हैं, वो तो वहाँ दूर-दूर तक नहीं दिखता।
सच बताऊं? मैंने और मेरे दोस्त नवीन ने पिछले साल शिमला–ऊटी का ट्रिप किया था। मज़ा तो आया, लेकिन उस भीड़भाड़ को देखकर इस बार हम दोनों ने पहले ही डिसाइड कर लिया था Best places to visit in June में कुछ अलग ट्राई करना है! कुछ ऐसी जगहें ढूँढनी हैं जहाँ भीड़ कम हो, नेचर अपनी पूरी शान में हो और दिल को वाकई सुकून मिले।
काफी रिसर्च के बाद, हम दोनों ने कुछ ऐसे जादुई ठिकाने खोज निकाले हैं, जिन्हें मैं आज आपके साथ शेयर कर रहा हूँ। समझिए कि मैं अपने ग्रुप के साथ बैठकर, हाथ में चाय का कुल्हड़ लिए आपसे सीधे Best places to visit in June की बात कर रहा हूँ।
अगर आप भी इस जून में Offbeat Travel India के दीवाने हो रहे हैं और Shimla-Manali Avoid करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए ही लिखी गई है। आज हम बात करेंगे भारत के 4 ऐसे Hidden Gems के बारे में, जहाँ जून के महीने में भी हवा एकदम ठंडी होती है, चारों तरफ फुल ऑन ग्रीनरी होती है और वो बेमिसाल शांति मिलती है जो शिमला-मनाली कभी नहीं दे सकते:
- जिभी (Jibhi), हिमाचल प्रदेश – देवदार के जंगलों के बीच छिपा एक शांत स्वर्ग।
- चोपता (Chopta), उत्तराखंड – जिसे ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।
- तवांग (Tawang), अरुणाचल प्रदेश – बादलों और झरनों की एक अलौकिक दुनिया।
- लैंडौर (Landour), मसूरी के पास – जहाँ आज भी पुराना ब्रिटिश दौर और सन्नाटा ज़िंदा है।
तो चलिए दोस्त, बैग पैक कर लीजिए और एक-एक करके Best places to visit in June के बारे में पूरी डिटेल में बात करते हैं!
1. Jibhi (Himachal Pradesh) – तीर्थन वैली का Hidden Paradise
हमारी इस लिस्ट की पहली जादुई जगह है—Jibhi, जो खूबसूरत Tirthan Valley में बसा है। यार, सच बताऊँ तो यह जगह आज भी उतनी कमर्शियल नहीं हुई है जितनी कि हमारे पुराने पोस्ट वाली Shimla Travel Guide या Manali Travel Story की जगहें हो चुकी हैं। यहाँ के ऊँचे देवदार के जंगल, शीशे जैसी साफ़ बहती नदी और लकड़ी के बने Tree House इस पूरी जगह को बिल्कुल किसी पोस्टकार्ड जैसा लुक देते हैं। जून में यहाँ दिन में सुहावनी धूप और शाम को मस्त ठंडी हवाएं चलती हैं।

मैंने और नवीन ने जब यहाँ का प्लान बनाया था, तो हम एक Tree House में रुके थे। सुबह उठकर जब हम Jibhi Waterfall पहुँचे, तो पानी इतना साफ़ था कि नीचे पड़े पत्थर भी गिने जा सकते थे। हमारे दोस्त फोन पर मज़ाक उड़ा रहे थे- “भाई, वहाँ सिग्नल नहीं है, Instagram Story कैसे डालेगा?” लेकिन सच बताऊँ, उस दिन मोबाइल साइड में रखकर घंटों बस पानी की आवाज़ सुनना जो सुकून दे गया, वो इंटरनेट पर कहाँ मिलता है!
Jibhi Tirthan Valley Travel Guide:
- जून में क्यों है बेस्ट? मनाली की भीड़भाड़ के मुकाबले यहाँ पर्यटकों का दबाव ना के बराबर है। सिर्फ 12 किमी दूर Jalori Pass की ड्राइव और वहाँ से दिखने वाला वैली का व्यू दिल खुश कर देता है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए पास में ही Great Himalayan National Park के शॉर्ट ट्रेल्स भी हैं।
- How to Reach Jibhi? दिल्ली/चंडीगढ़ से मनाली जाने वाली बस पकड़ें और Aut Tunnel पर उतर जाएँ। वहाँ से लोकल बस या टैक्सी से जिब्ही (कुल 12-14 घंटे का सफर)। दूर से आने वाले लोग चंडीगढ़ तक ट्रेन से आकर आगे के लिए डायरेक्ट कैब कर सकते हैं।
- Things to do & Stay: जिब्ही वॉटरफॉल और Kulhi Katandi (Turquoise Pool) देखें, नदी किनारे टहलें और अगर नॉन-वेज पसंद है तो लोकल ‘Trout Fish’ ज़रूर ट्राई करें। यहाँ ₹2000-4000 में बढ़िया होमस्टे या ट्री-हाउस मिल जाते हैं, जहाँ लोकल हिमाचली खाना (मादड़ा और बब्रू) का स्वाद लिया जा सकता है।
अगर आप June में offbeat destinations in Himachal Pradesh ढूंढ रहे हो तो यह एकदम परफेक्ट है। इस रीजन के बारे में और जानने के लिए आप Banjar Wikipedia भी पढ़ सकते हैं। या मेरे हिमाचल यात्रा में शामिल डलहौजी, धर्मशाला, खज्जियार और बनीखेत जैसे खूबसूरत जगहों को भी explore कर सकते हो।
2. Chopta (Uttarakhand) – मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया
अब बारी आती है चोपटा की – जो उत्तराखंड के गढ़वाल रीजन में है। इसे Mini Switzerland of India कहते हैं। जून में यहां bugyals (मीडोज) फुल ग्रीन हो जाते हैं, फूल खिलते हैं, और हवा में एक अलग ही फ्रेशनेस होती है।

Chopta Uttarakhand का ट्रीप ऐसा हुआ कि मेरे स्कूल फ्रेंड्स के साथ अभी हाल की के चार धाम यात्रा के बाद भी हम लोग सोच रहे थे कि उत्तराखंड में और क्या एक्सप्लोर करें। तभी चोपटा का नाम आया। यार जब हम लोग उखीमठ से चोपटा पहुंचे तो पहला व्यू देख के सब चुप हो गए।
आगे Chopta Tungnath Trek June का प्लान था – highest Shiva temple in the world। 3.5-4 किलोमीटर का easy-moderate ट्रेक है। Chandrashila peak तक जाके सनराइज देखना तो अलग ही एक्सपीरियंस था। आंखें भर आई थीं यार, इतना सुंदर था। मेरा दोस्त संतोष जो हमेशा लेट रहता है, उसका सांस फूल गया ट्रेक पर, हम लोग हंस-हंस के लोट-पोट हो गए। लेकिन ऊपर पहुंचके सब सीरियस हो गए – नेचर के सामने इंसान कितना छोटा है।
चोपटा शॉर्ट ट्रैवल गाइड:
- जून में चोपटा विजिट करने का मजा: मौसम प्लेजेंट रहता है, ट्रेक के लिए परफेक्ट। मानसून अभी फुल नहीं आया होता तोह ट्रेल्स भी ठीक रहते हैं। पंच केदार के एरिया में स्पिरिचुअल फील भी है।
- कैसे पहुंचे? दिल्ली/हरिद्वार से लगभग 200-250 किलोमीटर। ऋषिकेश – देवप्रयाग – श्रीनगर – रुद्रप्रयाग – उखीमठ – चोपटा। रोड ट्रिप के लिए बेस्ट है। जांजगीर से ट्रेन हरिद्वार या देहरादून तक, फिर टैक्सी। 8-10 घंटे का जर्नी।
- क्या करें और कहाँ रुकें? तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक करें, बुग्यालों में वॉक करें। यहां आपको रुकने के लिए खूबसूरत कैंपिंग टेंट्स और बजट होमस्टे मिल जाएंगे, जहां रात को स्टारगेजिंग (तारे देखना) का अलग ही मजा है।
- स्टे और खाना: यहां रुकने के लिए सिंपल कैंप्स और होमस्टे ₹1500-3500 में मिल जाते हैं। और भाई, ट्रेक के बाद पहाड़ों में गरम चाय और पहाड़ी आलू पराठा का स्वाद तो एकदम अलग ही होता है।
सेफ्टी टिप: ट्रेक पर हमेशा प्रॉपर शूज पहनो, क्योंकि पहाड़ों का वेदर अचानक बदल सकता है। अगर आप इस जून यहाँ जाने का प्लान बना रहे हो तो लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Uttarakhand Tourism की ऑफिशियल साइट भी चेक कर सकते हो। या ये देख लिजिए – यात्रा कैसे शुरू करें? एक अनोखी पर्यटन मार्गदर्शिका
3. Tawang (Arunachal Pradesh) – मठ, झीलें और बॉर्डर की दुनिया
अब थोड़ा सीरियस और एडवेंचरस ऑप्शन – तवांग। अरुणाचल प्रदेश का ये हिस्सा बॉर्डर के पास है, इसलिए अलग ही फील है। जून में यहां मौसम अच्छा रहता है लेकिन लेट जून में मानसून के शुरू होने से पहले ही जाना बेटर है। रोड्स पर लैंडस्लाइड का रिस्क हो सकता है इसलिए प्लानिंग सॉलिड रखो।

Tawang Monastery भारत का सबसे बड़ा मठ है। वहां बैठके लगता है दुनिया से बिल्कुल दूर हो गए हो। Sela Pass और Madhuri Lake (संगेतसर) का व्यू देख के दिल खुश हो जाता है। Bum La Pass (भारत-चीन बॉर्डर) भी जा सकते हो अगर परमिट अलाउ करे।
मेरे एक दोस्त ने बताया था कि वहां लोकल मोनपा लोग कितने प्यारे हैं। उनके घर में बटर टी पी के बैठना अलग एक्सपीरियंस है। इमोशनल हो जाता है यार – इतनी शांति और इतना बड़ा व्यू।
Tawang Arunachal Pradesh June Guide:
- जरूरी – ILP परमिट: इंडियन टूरिस्ट्स को Inner Line Permit चाहिए। ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हो या गुवाहाटी/तेजपुर ऑफिस से। 150-200 रुपये में बन जाता है। फॉरेनर्स को PAP चाहिए।
- कैसे पहुंचे? सबसे आसान गुवाहाटी फ्लाइट या ट्रेन, फिर प्राइवेट SUV से 12-14 घंटे का जर्नी (तेजपुर – बोमडिला – दिरांग – सेला पास – तवांग)। रोड्स टफ हैं लेकिन व्यूज जबरदस्त।
- क्या करें तवांग में?
- Tawang Monastery visit करना।
- Sela Pass और वहाँ की खूबसूरत लेक देखना।
- वार मेमोरियल (War Memorial) जाकर देश के हीरोज को सलाम करना।
- लोकल फेस्टिवल्स देखना, अगर आपकी टाइमिंग मैच करे।
- रास्ते में आने वाले नजदीकी वॉटरफॉल्स का मज़ा लेना।
- स्टे और खाना: यहां रुकने के लिए बजट होटल्स और होमस्टे ₹2000-5000 में मिल जाते हैं। यहाँ का लोकल फूड ज़रूर ट्राई करो – मोमोज, थुकपा, और बटर टी।
(Tawang Arunachal Pradesh monastery visit और फुल गाइड के लिए आप Tawang Wikipedia पर भी पढ़ सकते हो।)
खास सलाह: ये ट्रिप थोड़ा प्लानिंग मांगती है लेकिन वंस यू गो (एक बार चले गए), तो वहाँ से दिल से निकलना नहीं चाहते! अब Best places to visit in June में हमारी आख़िरी और चौथी जगह बची है – Landour near Mussoorie।
4. लैंडौर – मसूरी का क्वाइट कोलोनियल कजिन
आखिरी ऑप्शन है लैंडौर, जो मसूरी के ऊपर ही है लेकिन भाई साहब… बिल्कुल अलग ही दुनिया है! यहाँ आपको Colonial era की पुरानी बिल्डिंग्स, घने पाइन फॉरेस्ट और एकदम शांत रास्ते मिलेंगे – यानी यहाँ भीड़ का नामो निशान नहीं है, सिर्फ और सिर्फ शांति है। जून के महीने में जहाँ नीचे शहरों में भयंकर लू चल रही होती है, यहाँ की ठंडी हवा और मिस्टी मॉर्निंग्स (धुंध भरी सुबह) का मज़ा ही कुछ अलग होता है।

लैंडौर के चक्कर (Chakkar) पर वॉक करते हुए जब आप पुराने बंगले देखोगे, तो सच में ऐसा लगेगा जैसे आँखों के सामने कोई पुरानी क्लासिक फिल्म का सीन चल रहा हो। Char Dukan पर गरमा-गरम चाय पी के सुकून से बैठना, और लाल तिब्बा (Lal Tibba) से दूर तक फैले हिमालयन व्यूज देखना – ये चीजें सुनने में सिंपल लग सकती हैं, लेकिन दिल को बहुत सैटिस्फैक्शन देती हैं।
Landour Offbeat Hill Station Guide:
- कैसे पहुंचे? बहुत आसान है यार। देहरादून एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से पहले मसूरी आ जाओ (लगभग 35-40 किलोमीटर)। फिर वहाँ से टैक्सी ले लो या फिर स्कूटी रेंट पर लेकर मसूरी से 4-5 किलोमीटर ऊपर चढ़ जाओ, सीधे लैंडौर पहुँच जाओगे। दिल्ली से देहरादून तक के लिए ट्रेन या बस का सफर एकदम आसान है।
- क्या करें लैंडौर में?
- Landour Chakkar walk: सुबह-शाम ठंडी हवा में यहाँ बस पैदल टहलो।
- Kellogg Memorial Church: यहाँ की पुरानी ऐतिहासिक चर्च देखना।
- Char Dukan cafes: यहाँ बैठकर चाय, पैनकेक या मैगी का मज़ा लो।
- फॉरेस्ट ट्रेल्स: देवदार और पाइन के जंगलों के बीच बने रास्तों को एक्सप्लोर करो।
- रस्किन बॉन्ड वाली वाइब: मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड इसी एरिया से कनेक्टेड हैं, तो किताबों और कहानियों वाली वो खास वाइब आपको यहाँ हर कोने में फील होगी।
- स्टे और खाना: यहाँ रुकने के लिए खूबसूरत हेरिटेज होमस्टे या छोटे होटल्स मिल जाते हैं। अगर थोड़ा ढूँढोगे तो बजट फ्रेंडली ऑप्शन्स भी आराम से मिल जाएँगे।
(लैंडौर के इस खास इतिहास और इसकी Colonial History के बारे में और गहराई से जानने के लिए आप Landour Wikipedia पेज भी चेक कर सकते हो।)
Best places to visit in June prectical tips – जून ऑफबीट ट्रिप के लिए (पैकिंग, बजट, सेफ्टी)
भाई, अब थोड़ी प्रैक्टिकल बात करते हैं ताकि जब आप घर से निकलो, तो आपका ट्रिप एकदम स्मूद रहे और बाद में जेब भी ढीली न लगे।
बजट (प्रति व्यक्ति, 5-7 दिन, ग्रुप में):
अगर आप दोस्तों के ग्रुप में जा रहे हो, तो कैब और रूम शेयर हो जाते हैं, जिससे खर्चा काफी कम हो जाता है। एक रफ आइडिया यहाँ देख लो:
- Jibhi या Landour: ₹12,000 से ₹20,000 (इसमें आपका ट्रैवल, स्टे और फूड सब आराम से मैनेज हो जाएगा)।
- Chopta: ₹15,000 से ₹22,000 (ट्रेक और कैंपिंग के खर्च के साथ)।
- Tawang: ₹25,000 से ₹35,000 (चूंकि यह जगह काफी दूर है और यहाँ लोकल कैब थोड़ी कॉस्टली यानी महंगी होती है)।
मेरा सलाह ये है कि Best places to visit in June में सोलो जाने के बजाय ग्रुप में जाओगे तो गाड़ी का भाड़ा आपस में बंट जाएगा, और बजट एकदम सेट रहेगा!
पैकिंग और सेफ्टी टिप्स:
- हल्के गरम कपड़े: जून का मतलब यह नहीं कि सिर्फ टी-शर्ट रख ली। इन सभी जगहों पर रात को अच्छी-खासी ठंड होती है, इसलिए एक-दो जैकेट या हुडी ज़रूर साथ रख लेना।
- दवाइयां और कैश: ऑफबीट जगहों पर कई बार एटीएम (ATM) काम नहीं करते या नेटवर्क गायब रहता है, इसलिए थोड़ा कैश हमेशा साथ रखो। पहाड़ों के घुमावदार रास्तों के लिए उल्टी की दवा और बेसिक फर्स्ट-एड किट रखना मत भूलना।
तो फिर Best places to visit in June में क्या प्लान है?
यार, मैं अमित हूँ और ये सब Best places to visit in June in India मैं अपने एक्सपीरियंस और दोस्तों की स्टोरीज़ से शेयर कर रहा हूँ। शिमला-मनाली की भीड़ से दूर ये जगहें आपको असली इंडिया दिखाएंगी – वो इंडिया जो अभी भी शांत, सुंदर और दिल को छू लेने वाला है।
- अगर आप नेचर और ट्रेकिंग पसंद करते हो: तो Jibhi या Chopta चुनो।
- अगर एडवेंचर + स्पिरिचुअल फील चाहिए: तो Tawang आपके लिए बेस्ट है।
- अगर पीसफुल कोलोनियल वाइब और ईजी ट्रिप चाहिए: तो बिना सोचे Landour निकल जाओ।
अपने दोस्त ग्रुप के साथ बैठ के डिस्कस करो, किसी एक जगह का प्लान बनाओ, और निकल जाओ। याद रखना – असली मजा तब आता है जब आप नेचर के सामने खड़े होकर सोचते हो “यार जिंदगी कितनी खूबसूरत है”।
कोई सवाल हो तो कमेंट करो या अपने ट्रैवल प्लान्स शेयर करो। सेफ ट्रैवल्स दोस्त!
‘खूबसूरत भारत’ पर और ऐसे ऑफबीट ट्रिप्स के लिए कनेक्टेड रहो। इस जून 2026 में आपका एडवेंचर शुरू हो जाए – जिब्ही, चोपटा, तवांग या लैंडौर? कमेंट में बताओ कौन सा पहले ट्राई कर रहे हो!





Leave a Reply