यात्रा कैसे शुरू करें | Ultimate Travel Guide For Beginners
नमस्कार दोस्तों मैं हूं अमित खूबसूरत भारत वाला। जांजगीर से ट्रेन पकड़कर निकलना, दोस्तों के साथ हँसते-मजाक करते पहाड़ चढ़ना, या फिर स्कूल के पुराने यारों के साथ एडवेंचर की राह पर जाना… ये सब मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। आज की इस पोस्ट में मैं आपको बिल्कुल वही अंदाज में बता रहा हूँ कि यात्रा कैसे शुरू करें..
यार, जिंदगी में कभी न कभी मन करता है ना कि सब कुछ छोड़कर कहीं निकल जाऊँ। लेकिन ज्यादातर लोग प्लानिंग में ही अटक जाते हैं। budget कैसे मैनेज करें, ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, पैकिंग में क्या-क्या डालें… ये सब सोचते-सोचते trip cancel हो जाता है। मैं भी पहले ऐसा ही था। लेकिन अब कई ट्रिप्स जैसे राजस्थान यात्रा, हिमालय टूर, कश्मीर ट्रिप, हिमाचल टूर और ऊटी, हीराकुंड के बाद दोस्तों के साथ कई ऑफबीट जगहें से मैंने सीख लिया है कि शुरुआत करना कितना आसान हो सकता है अगर आप सही तरीके से करें।
अगर आप भी सोच रहे हो first time group trip in India प्लान करने का, या budget travel India के साथ दोस्तों के साथ मजा लेने का, या फिर train journey tips for long distance चाहते हो, तो ये पोस्ट आपके लिए है। मैं आपको अपना असली अनुभव, छोटी-छोटी गलतियाँ जो मैंने कीं, और वो टिप्स बताऊँगा जो सच में काम आती हैं। कोई किताबी भाषा नहीं, बस हम जैसी बातें करते हैं ना, वैसे ही।
चलो शुरू करते हैं…
यात्रा कैसे शुरू करें इसके लिए सबसे जरूरी क्या है?
पहला कदम है मन बनाओ, लेकिन प्रैक्टिकल बनाओ
सबसे पहले तो मन बनाना जरूरी है। लेकिन यार, सिर्फ “चलो घूमने चलते हैं” बोलने से कुछ नहीं होता। मुझे याद है जब पहली बार नवीन और दया के साथ पूरी ट्रिप की बात चली थी। हम तीनों ने कहा, “अरे यार, चलो ना!” लेकिन असली प्लानिंग शुरू हुई तब जब हमने बैठकर पूछा – कितने दिन का टाइम है? बजट कितना है? और सबसे जरूरी – हम तीनों की पसंद एक जैसी है क्या?

group travel with friends India में सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि सबकी पसंद अलग होती है। कोई पहाड़ चाहता है, कोई समुद्र, कोई मंदिर। इसलिए सबसे पहले सबको इकट्ठा करके बात करो। WhatsApp ग्रुप बना लो या शाम को चाय के साथ बैठ जाओ।
मेरे हिसाब से अच्छा डेस्टिनेशन चुनने के लिए ये बातें ध्यान में रखो:
- आपका बजट क्या है?
- कितने दिन की छुट्टी मिल सकती है?
- ट्रेन से जाना आसान है या फ्लाइट जरूरी हो तो? मै तो ज्यादातर ट्रेन से ही निकलता हूं।
- मौसम कैसा रहेगा? भाई ये बहुत मायने रखता है।
- क्या आप adventure चाहते हो, शांति, या फिर spiritual experience?
अगर आप Char Dham Yatra preparation from Chhattisgarh की सोच रहे हो तो मेरा सुझाव है कि Uttarakhand Tourism की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर लो। वहाँ पूरी जानकारी मिल जाएगी।
बजट प्लानिंग कैसे करें?
सबसे जरूरी और सबसे मुश्किल काम है भाई, क्योंकि बिना बजट के ट्रिप प्लान करना मतलब मुसीबत को घर बुलाना। मैंने अपनी हर ट्रिप में बजट पहले फाइनल किया है।
कश्मीर यात्रा के समय हमने per person 25,000 से 30,000 रुपये का बजट रखा था (ट्रेन, स्टे, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट सब मिलाकर)। शिमला-ऊटी में भी कुछ ऐसा ही था।
budget travel India के लिए मेरा फॉर्मूला ये है:
- ट्रेन टिकट: 30-35%
- होटल/स्टे: 25-30%
- खाना: 20%
- लोकल ट्रांसपोर्ट + एंट्री फीस: 10-15%
- इमरजेंसी + मिसलेनियस: 10%
अब सवाल ये है कि पैसे कैसे बचाएं?
मैं हमेशा 2-3 महीने पहले से प्लानिंग शुरू कर देता हूँ। ट्रेन टिकट जल्दी बुक करो तो सस्ता मिलता है। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर लो वहाँ टाइमिंग और प्राइस दोनों दिख जाते हैं।
होटल भी पहले से बुक कर लो, खासकर पीक सीजन में। मैं MakeMyTrip, yatra.com, Oyo या सीधे होटल वालों से बात करके अच्छा डील ले लेता हूँ।
एक बात और
हमेशा थोड़ा एक्स्ट्रा पैसे रखो। क्योंकि रास्ते में कुछ न कुछ तो होता ही है। जैसे चार धाम यात्रा में एक जगह हमारे वैन का टायर पंचर हो गया था रात के 2 बजे। थंड में, पहाड़ पर, लेकिन सब दोस्त मिलकर हैंडल कर लिया। अगर बजट टाइट होता तो परेशानी बढ़ जाती।
इटिनरेरी बनाओ, लेकिन बहुत टाइट मत बनाओ
ये मेरी सबसे बड़ी सीख है। पहले मैं हर घंटे का प्लान बनाता था। फिर समझ आया कि travel में flexibility सबसे जरूरी है।
how to plan a flexible itinerary for group trip India – बस ये याद रखो:
सुबह 8 बजे उठना, नाश्ता, फिर sightseeing, शाम को वापस। बीच में खाली समय रखो। क्योंकि कभी थकान हो सकती है, कभी बारिश आ सकती है, या कभी कोई जगह इतनी अच्छी लगे कि आप वहाँ ज्यादा देर रुकना चाहो।
केदारनाथ यात्रा में हमने Kedarnath के लिए एक पूरा दिन एक्स्ट्रा रखा था। अच्छा हुआ, क्योंकि वहाँ पहुँचकर इमोशनल हो गए थे। मंदिर के बाहर बैठे-बैठे घंटों बातें होती रहीं। अगर इटिनरेरी टाइट होती तो वो पल miss हो जाते।
शिमला में भी toy train की सवारी का मजा लिया, लेकिन जल्दी-जल्दी नहीं। धीरे-धीरे, खिड़की से बाहर देखते हुए, दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए।
ट्रेन टिकट बुकिंग और travel hacks
हम ज्यादातर ट्रेन से ही निकलते हैं। Janjgir से शिमला, ऊटी, या फिर ऋषिकेश-केदारनाथ के लिए। train travel hacks for long journeys with friends ये हैं मेरे:
- हमेशा RAC या कन्फर्म टिकट ही लो। वेटिंग में मत फंसो।
- Railone ऐप डाउनलोड कर लो। आसानी से चार्ट चेक कर सकते हो।
- स्लीपर या AC 3 टियर में ही सफर करो अगर बजट में हो।
- ट्रेन में खाना – स्टेशन का खाना अच्छा मिल जाता है, लेकिन मै हमेशा थोड़ा घर का खाना भी ले जाता हूं।
- रात की ट्रेन में ऊपर की बर्थ ले लो अगर आप जल्दी सो जाते हो।
- ट्रेन बुकिंग के लिए सीधे IRCTC की साइट इस्तेमाल करो: https://www.irctc.co.in/
- अगर ग्रुप में ज्यादा लोग हैं तो group booking का ऑप्शन भी चेक कर सकते हो।
वैसे मैं कई बार ऐसे ही बैग उठाकर चला जाता हूं जनरल बोगी से और मजा भी आता है। हालांकि थकान होता है, लेकिन मुझे तो बस भारत की खूबसूरती देखने से मतलब रहता है और ऐसा सफर भी उसी खूबसूरती का हिस्सा है।
पैकिंग लिस्ट – ये मत भूलना यार!
पैकिंग में सबसे ज्यादा गलतियाँ होती हैं। या तो बहुत ज्यादा ले जाते हैं, या जरूरी चीजें भूल जाते हैं। मेरा personal packing list कुछ इस तरह है hill station या pilgrimage trip के लिए:
- 4-5 जोड़ी कपड़े (layering में रखो – टीशर्ट + स्वेटर + जैकेट)
- रेनकोट या अच्छा छाता क्योंकि भाई शिमला में बारिश ने हमें भिगोया था एक बार!
- अच्छे वॉकिंग शूज + चप्पल
- पावर बैंक जरूरी है यार ट्रेन में और पहाड़ पर चार्जिंग मुश्किल होती है।
- बेसिक मेडिसिन – सरदर्द, पेट दर्द, मोशन सिकनेस, बैंड-एड, व्यक्तिगत दवाइयाँ जो आप लेते हो।
- सनस्क्रीन और लिप बाम क्योंकि पहाड़ों में धूप तेज होती है।
- टॉर्च या हेडलैंप भाई ये रात में बहुत काम आता है।
- छोटा बैकपैक डेली यूज के लिए
- ID प्रूफ – आधार, वोटर, ड्राइविंग लाइसेंस (सबकी फोटोकॉपी भी रखो)
- थोड़ा ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट (ऊर्जा के लिए)
- चार धाम में ठंड बहुत थी, इसलिए थर्मल अंडरगारमेंट्स ले गए थे। शिमला में भी काम आए।
packing list for hill station trip in India बनाते समय मौसम चेक जरूर करो। Google में “weather forecast + place name” सर्च कर लो।
डॉक्यूमेंट्स, रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा
- चार धाम के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। Uttarakhand government की साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाता है। ये वीडियो भी देख सकते हो।
- ये मत भूलना। बिना रजिस्ट्रेशन के Kedarnath या Badrinath में एंट्री में दिक्कत हो सकती है।
- सेफ्टी के लिए हमेशा लोकल गाइड या ड्राइवर से बात करके रूट चेक करो। गाइड लेने में परेशानी हो तो पहले ये देख लो – टूर गाइड कैसे हायर करे
- नाइट में अकेले मत घूमना क्योंकि भाई अंजान जगहों में थोड़ा ज्यादा सतर्कता जरूरी है।
- इमरजेंसी नंबर सेव कर लो (पुलिस, एम्बुलेंस, लोकल हॉस्पिटल)।
- ग्रुप में रहो। कोई अगर बीमार पड़ जाए तो सब साथ रहो।
मैं हमेशा कहता हूँ – safety first, adventure second।
यात्रा के दिन
यार यात्रा के दिन एक्साइटमेंट और वो छोटी-छोटी बातें
ट्रेन स्टेशन पर पहुँचना, प्लेटफॉर्म पर दोस्तों का इंतजार, चाय की चुस्की लेते हुए… ये सब का अपना मजा है।
मुझे याद है डोंगरगढ़ ट्रिप वाली ट्रेन में हम सब रात भर गप्पें मारते रहे। कोई पुरानी स्कूल स्टोरी सुना रहा था, कोई गाना गा रहा था। टायर पंचर वाली रात भी अब याद करके हँसी आती है। थंड में सब मिलकर टॉर्च जलाकर मदद कर रहे थे। वो पल कभी नहीं भूलेंगे।
group adventure travel India का सबसे बड़ा फायदा यही है – अकेले नहीं होते। मुश्किल में साथी होते हैं।
पहुंचकर – पहले दिन का मजा और इमोशनल मोमेंट्स
जब आप पहली बार Kedarnath के सामने खड़े होते हो, या शिमला की मॉल रोड पर घूमते हो, या Ooty की tea gardens देखते हो… वो feeling कुछ और होती है।
चार धाम में बद्रीनाथ पहुँचकर मेरी आँखें भर आई थीं। लगता है इंसान बदल जाता है वहाँ जाकर। छोटी-छोटी बातें याद आती हैं, जिंदगी के कुछ सबक मिलते हैं। दोस्तों के साथ वो इमोशनल मोमेंट शेयर करना – ये ट्रैवल का सबसे बड़ा तोहफा है।
मुन्नार में भी एक शाम हम तीनों छत पर बैठे थे, ठंडी हवा में चाय पीते हुए। कोई बात नहीं कर रहा था, बस शांति का मजा ले रहे थे।
यात्रा से क्या सीख मिलती है?
यार, ट्रैवल सिर्फ घूमना नहीं है। ये आपको सिखाता है कि जिंदगी कितनी खूबसूरत हो सकती है अगर आप थोड़ा रिस्क लो। दोस्तों के साथ बिताया समय कभी वापस नहीं आता और सबसे जरूरी ये बदलाव होता हैं कि आप खुद को और बेहतर समझने लगते हो। मैंने अपनी हर ट्रिप से कुछ न कुछ सीखा है। कभी बजट मैनेजमेंट, कभी patience, कभी दोस्तों की कीमत।
फर्स्ट टाइम यात्रा करने वालों के लिए आखिरी टिप्स
- पहली ट्रिप में बहुत दूर मत जाओ। नजदीकी जगह से शुरू करो। जैसे मैने किया था शबरी धाम की।
- हमेशा 2-3 ऑप्शन रखो। अगर एक जगह मौसम खराब हो तो दूसरी जगह चले जाओ। क्योंकि ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है। जैसे हम नेचर कैम्प बिलासपुर गए थे वहां मजा आ रहा था फिर अचानक मौसम बदल गया फिर क्या हमने उसी रूट पर एक और यात्रा की चेपा रानी का।
- लोकल लोगों से बात करो। वो सबसे अच्छी जानकारी देते हैं।
- फोटो खींचो, लेकिन जिंदगी का मजा भी लो। हर पल मोबाइल में मत फंसो।
- वापस आकर अपनी स्टोरी जरूर शेयर करो। मैं भी यही करता हूँ Khubsurat Bharat पर। आप भी अपना स्टोरी खूबसूरत भारत पर कर सकते है। इसके कमेंट करे और बताएं आप कहा कहा घूम चुके है।
अगर आप offbeat places in India या haunted beautiful placesकी तलाश में हो तो मेरी पिछली पोस्ट भी पढ़ लेना। वहाँ भी प्लानिंग के टिप्स दिए हैं।
आखिर में… यात्रा कैसे शुरू करें
भाई, अब और इंतजार मत करो। आपको अब यात्रा कैसे शुरू करें का जवाब मिल ही गया है। अगर मन कर रहा है तो आज ही छोटी सी प्लानिंग शुरू कर दो। डेस्टिनेशन चुनो, दोस्तों को मैसेज करो, और IRCTC पर टिकट चेक कर लो। यात्रा शुरू करना मुश्किल नहीं है। बस पहला कदम उठाना होता है।
मैं अमित, Khubsurat Bharat से। अगर ये पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट में जरूर बताना – आपकी पहली ट्रिप कहाँ की है या कहाँ जाना चाहते हो? और हाँ, अगर कोई डाउट हो प्लानिंग में तो पूछ लेना। मैं अपनी तरफ से मदद करूँगा।
सेफ ट्रैवल करो यार।
जिंदगी छोटी है, घूमो, हँसो, और यादें बनाओ।
अगली ट्रिप की स्टोरी जल्दी शेयर करूँगा। तब तक…
खुबसूरत भारत घूमते रहो!





Leave a Reply